what is computer (कम्प्यूटर क्या है )

                             
what is computer ( कंप्यूटर क्या है )


                                                                " कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो    इनफार्मेशन प्राप्त करता है , बाद के उपयोग के लिए स्टोर करता है,  यूजर द्वारा दिए गए इंस्ट्रक्शन के  अनुसार उसे प्रोसेस करता है तथा अंत में यूजर को परिणाम लौटाता है " अत ,कंप्यूटर एक कमान - ओरिएंटेड  मशीन है जिसका विशेस तौर पर ट्रैड,शिक्षा एवं अनुसंधान में उपयोग होता है | कप्यूटर को इसके कार्यो के रूप में परिभाषित किया जा सकता है | यह एक पूर्ण सिस्टम है जो डाटा को एक्सेप्ट करता है , डाटा स्टोर करता है , वांछित रूप में डाटा पर प्रक्रिया करताहै  परिणाम को वांछित प्रारूप में दर्शाता है |
 जैसा की परिचय में बताया गया है  की कंप्यूटर अंकगणितीय गणनाये तीव्रता से करता है |किन्तु आप आगे देखेंगे की यह इससे भी अधिक कार्य करता है |  इसकी तुलना एक जादू के डिब्बे से कर सकते है जो अलग -अलग व्यक्तियों को विभिन्न  उद्देश की सेवा देता है | एक सामान्य व्यक्ति के लिए कंप्यूटर कैलकुलेटर के सामान है जो स्वचालित तथा बहुत अधिक तेजी से कार्य करता है |  
                         एक व्यक्ति  जो इसके  बारे में अधिक जनता है ,उसके लिए कंप्यूटर एक मशीन है जो समस्या को हल करने तथा डाटा पर कार्य करने में सक्षम है | यह डाटा को स्वीकार करता है , कुछ गणितीय तथा तार्किक कार्यो द्वारा प्रक्रिया करता है तथा  वांछित आउटपुट प्रदान करता है |
इसलिए , हम कंप्यूटर को एक ऐसी डिवाइस के रूप में परिभाषित कर सकते है जो डाटा को रूप (ट्रांसफॉर्म ) प्रदान करती है | डाटा कुछ भी हो सकते है जैसे आपके विभिन्न विषयो के प्राप्तांक | ये आपकी कक्षा में सभी छात्रों के नाम , आयु , लिंग , भार , उचाई , आदि या एक देश जी आय , बचत ,निवेश  भी हो सकता है | कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम इस प्रकार है :
            उपरोक्त चित्र में दर्शाया गया ब्लॉक डायग्राम एक कंप्यूटर की कार्य - विधि  को स्पष्ट रूप से समझाता है |                                          


Comments

Post a Comment