DAVV की कुलपति
jayshankar8462@gmail.com
इंदौर / रेणु जैन बनी DAVV (डीएवीवी )की नई कुलपति, एक माह से चला आ रहा संकट समाप्त
• मप्र सरकार ने 24 जून को धारा-52 लगाकर कुलपति को कर दिया था बर्खास्त
• नए कुलपति के लिए कांग्रेस व भाजपा में मची थी खींचतान
30 दिन में डीएवीवी ने क्या खोया?
4200 से ज्यादा फाइलें ठप पड़ी हैं। कर्मचारियों का वेतन, विजिटिंग फैकल्टी की नियुक्ति तक ठप
30 दिन में छात्रों पर क्या बीती?, कितना नुकसान?
• 7 हजार डिग्रियों पर हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। कुलपति रहते डॉ. नरेंद्र धाकड़ हर दिन 350 डिग्री पर हस्ताक्षर करते थे।
• सीईटी देने वाले 17हजार छात्रों के भविष्य का फैसला अटका रहा, जिन्हें एडमिशन मिल जाएगा, उनके लिए तो दिक्कत नहीं, लेकिन बाकी 13 हजार छात्रों का साल खराब होने का संकट।
30 दिन में कैसे खत्म हो गई 55 साल की साख?
• इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ, जब एक दिन भी बिना कुलपति के यूनिवर्सिटी रही हो। इस बार एक माह बीत चुका है।
• राजभवन और प्रदेश सरकार के बीच कुलपति की नियुक्ति में इस तरह की लड़ाई पहले कभी देखने को नहीं मिली।

Comments
Post a Comment